Difference between Tribal and Christianity – A Comparative Study - आदिवासी और इसाई धर्म के बीच अंतर - एक तुलनात्मक अध्ययन

Feature Image आदिवासी और इसाई धर्म के बीच अंतर - एक तुलनात्मक अध्ययन

आदिवासी और इसाई धर्म के बीच कुछ अंतरों का वर्णन करते हुए, यह लेख दोनों समुदायों की सामाजिक और धार्मिक प्रथाओं को समझने में मदद कर सकता है। यहाँ हम देखेंगे कि दोनों समुदायों के बीच विवाह, धर्म और समाज में कैसे भिन्नताएँ हैं। इसके अलावा, हम यह भी देखेंगे कि इन भिन्नताओं के बावजूद, दोनों समुदायों में एकता और समरसता की कैसे भावना है।

आदिवासी समुदाय और ईसाई समुदाय के बीच कुछ अन्य महत्वपूर्ण अंतरों पर ध्यान देने से पहले, हमें इन समुदायों की मूलभूत धार्मिक और सामाजिक प्रथाओं का समझना आवश्यक है। आदिवासी समुदाय की धार्मिकता में प्राकृतिक तत्वों और जन्मजात अनुष्ठानों का महत्वपूर्ण स्थान है। उनके धर्म में धर्मेश बाबा की पूजा और प्राकृतिक शक्तियों की उपासना की जाती है। वे समुदाय में सामाजिक और आर्थिक समर्थन के लिए विभिन्न प्रकार के जात्रा और पर्व मनाते हैं।

वहीं, ईसाई समुदाय में ईसा मसीह की पूजा और उनके शिक्षाओं का अनुसरण किया जाता है। ईसाई समुदाय के लोग अक्सर चर्च या गिरजाघर में इबादत करते हैं और विभिन्न धार्मिक उत्सवों को मनाते हैं।

सामाजिक रूप से, आदिवासी समुदाय में सामाजिक समरसता और समानता की प्रथा बहुत महत्वपूर्ण है। उनके समाज में विवाह और सामाजिक समारोहों में समृद्धि के महत्वपूर्ण संकेत हैं। वे अपने पुराने रीति-रिवाज और अनुष्ठानों को गहरी भावना से निभाते हैं।

वहीं, ईसाई समुदाय में उच्च स्तर की शिक्षा और आर्थिक सुविधाओं का महत्व है। उनके समाज में शिक्षा का महत्व और आर्थिक उन्नति के लिए प्रयासों की प्रेरणा मिलती है। वे अक्सर सामाजिक कार्यों और चारित्रिकता के माध्यम से अपनी सामाजिक प्रभावशीलता का समर्थन करते हैं।

इस प्रकार, हम देखते हैं कि आदिवासी समुदाय और ईसाई समुदाय में कई धार्मिक, सामाजिक, और सांस्कृतिक अंतर हैं, लेकिन इन समुदायों की समृद्ध धार्मिकता और सामाजिक विविधता भारतीय समाज के लिए एक मूल्यवान धरोहर है।

2-column, 30-row table
आदिवासी इसाई
आदिवासियों में बच्चे के जन्म के बाद छठी किया जाता है। इंसाई धर्म में बच्चे के जन्म पर आशिष जल दिया जाता है।
आदिवासियों में बच्चों का मुण्डन एवं कानवेदी किया जाता है। ईसाई धर्म में बच्चों का मुण्डन एवं कानवेदी नहीं किया जाता है। बच्चों का ड़िढ्हीकरण होता है।
आदिवासियों में बच्चे का नामकरण पंचो के द्वारा किया जाता है। ईसाई धर्म में बच्चे का नामकरण फादर के द्वारा किया जाता है।
आदिवासियों में विवाह मड़वा में किया जाता है। ईसाई धर्म में विवाह चर्च में होता है ।
आदिवासियों में विवाह ग्रामिर्णों द्वारा कराया जाता है। ईसाई धर्म में विवाह पादरी द्वारा कराया जाता है।
आदिवासियों के विवाह में कड़सा का उपयोग होता है। ईसाई धर्म में कड़सा का उपयोग नहीं होता है।
आदिवासियों में विवाह को पंच मान्यता देता है। ईसाई धर्म में विवाह को पादरी मान्यता देता है।
आदिवासियों में विवाह का कार्य करम पर्व के बाद से शुरु होता है और फागुन में समाप्त होती है । पुस माह में विवाह वर्जित है। ईसाई धर्म में विवाह का कार्य बड़ा पर्व (क्रेसमस) के बाद शुरु होता है पूस माह में भी विवाह किया जाता है ।
आदिवासियों में विवाह की तिथि दिखती चाँद के अनुसार तय किया जाता है। ईसाई धर्म में विवाह की तिथि फादर द्वारा ईसाई परम्परा के अनुसार तय किया जाता है।
आदिवासियों में एक समान गोत्र में बिवाह नहीं होता है । ईसाई धर्म में एक समान गोत्र में विवाह होता है ।
आदिवासियों में समान जाति में विवाह होता है। ईसाई धर्म में किसी भी जाति में विवाह होता है केवल ईसाई होना चाहिए।
आदिवासियों का पवित्र स्थल सरना है। ईसाई धर्म का पवित्र स्थल गिरजाघर है।
आदिवासी के हर शुम कार्य में डंडा कटना की जाती हैं। ईसाईयों में आशिष जल का उपयोग होता है।
आदिवासी प्रकृति पूजक हैं। तथा निरंकार धर्मेश बाबा की पूजा करते है। इसाई धर्म में ईसा मसीह के मूर्ति को पूजा जाता है।
आदिवासियों का धार्मिक ग्रंथ नही है। प्रथागत कानून है। ईसाई धर्म में धार्मिक ग्रंथ बाईबल है।
आदिवासियों का मुख्य पर्व सरहुल, सोहराःइ एवं करम है। सभी परब प्रक्रति के आधारित है । ईसाईयों का मुख्य पर्व बड़ा पर्व एवं गुड फ़ाईडे,जन्म परब आदि है ।
आदिवासियों में गाय-बैल (पशु घन) की सोहराई में पूजा की जाती है । ईसाई धर्म में सोहराई पूजा नहीं किया जाता है ।
आदिवासियों का पबित्र दिन वृस्पतिवार है। ईसाईयों का शुभ दिन रविवार है ।
आदिवासी धर्म वाले वृस्पतिवार को हल नहीं चलाते है। ईसाई धर्म में वृस्पतिवार को हल चलाते है।
आदिवासियों में अतिथियों को लोटा-पानी दिया जाता है। ईसाईयों में अतिथियों का हाथ घोया जाता है।
आदिवासियों का अपना कस्टमरी ला है तथा इनका अपना रीती रिवाज़ ,परंपरा, नेग दस्तूर है । धर्म वाले वेटिकन सिटी के दिशा निर्देशों का पालन करते है | कैनल लौ से गाईड होते हैं।
आदिवासियों में जेठ जात्रा मई के महिना में दिन में किया जाता है । ईसाई धर्म में मई जात्रा को रातों में किया जाता है ।
आदिवासियों में मृत शरीर को दक्षिण-उत्तर दिशा में दफनाते है । इंसाई धर्म में मृत शरीर को पूर्व- पश्चिम दिशा में दफनाते है। ।
आदिवासियों में जेठसास, भईसूर मानने का रिवाज है । ईसाई धर्म में जेठसास, भईंसूर मानने का रिवाज नहीं है ।
आदिवासी धर्म मे किसी व्यक्ति से मिलने पर या सामाजिक कार्यक्रम में लोगों को हाथ जोड़कर जोहार या जय धर्में बोलकर अभिवादन किया जाता है। ईसाई धर्म में हाथ मिलाकर लोगों का अभिबादन किया जाता है।
आदिवासियों के सामाजिक शैक्षणिक, आर्थिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लुरकुडिया, जोख एड़पा आरा पेल्लो एडपा सदियों से कायम है। ईसाईयों के सामाजिक,शैक्षणिक,आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रत्यक्ष रुप से कार्डिनल एवं पादरी है ।
आदिवासी समाज में अपने पुर्बजों के नाम से स्कूल, कॉलेज एवं संस्था का नाम रखना पसंद किया जाता है | जैसे- कार्तिक ओराओं, तिलका मांझी, वीर बुधू भगत, बिरसा मुण्डा, सिद्धू-कान्हू,तेलंगा खड़िया, इत्यादि । ईसाई समुदाय खुद को आदिवासी कहलाना तो पसंद करते हैं लेकिन उनके द्वारा संचालित एक भी स्कूल, कॉलेज एवं संस्थान का नाम अपने पूर्वजों के नाम पर नहीं रखते हैं ।
सरकार द्वारा तो आदिवासी भाषाओं की पढ़ाई शुरू नहीं किया जा रहा है । ईसाई समुदाय के द्वारा संचलित स्कूल एवं कॉलेजों में अंग्रेजी भाषाओं की पढाई किया जाता है ।
आदि धर्म मानने वाले स्व जातीय लड़का एवं लड़की के बीच विवाह के प्रस्ताव को खुशी से स्वीकार कर लिया जाता है। लेकिन एक आदिवासी लड़का यदि ईसाई धर्म मानने वाली स्व जातीय लड़की से विवाह करना चाहता है तो उसपर यह शर्त लगायी जाती है कि वह पहले ईसाई धर्म स्वीकार करे तभी दोनों का विवाह किया जाएगा ।
आदिवासियों में सादी सिखाने ऐसी कोई परम्परा नहीं है। इसाई धरम में विवाह के पूर्व पादरी द्वारा क्लास किया जाता है, बपतिसमा लिया जाता है।

यहां हमने एक 2-स्तम्भ, 30-पंक्ति की सारणी के माध्यम से इस अंतर को समझाने का प्रयास किया है। यह सारणी आदिवासी समुदाय और ईसाई समुदाय के बीच कुछ सामाजिक और सांस्कृतिक अंतरों को प्रस्तुत करती है।

आपका ब्लॉग पढ़ने के लिए धन्यवाद। यदि आपके पास कोई सवाल या टिप्पणी है, तो कृपया हमारे साथ साझा करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ